Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान मेँ सम्मान समारोह व मतदाता जागरूकता उत्सव का आयोजन किया गया


     अलीगढ़/भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित सुभाष चन्द्र शर्मा को राष्ट्रीय संरक्षक,राष्ट्रीय महासचिव मौ.जाकिर भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,
राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपालसिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमकार शास्त्री, राष्ट्रीय सचिव विनय यादव राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार, मनोज जादोन प्रान्तीय उपाध्यक्ष,गुजरात से भावेश खरादी, राजस्थान से राकेश सुगंधा,पश्चिम बंगाल विनय मंडल, दिल्ली से अजय कुमार,उत्तराखंड से जयवीर शेखावत,मध्यप्रदेश से मनोज चौधरी, हरियाणा से सतीश कुमार चौधरी, पंजाब से सुरेन्द्र कुमार सिंह आदि लोगों को जिम्मेदारी दी ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी,राष्ट्रीय महासचिव जाकिर भारती एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मत का प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए बहुत ही आवश्यक है हमें देश के हित में मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए इतना ही नहीं शत-प्रतिशत मतदान
अगर होगा तो लोकतंत्र में उसका एक अच्छा मैसेज जाएगा  भाईचारा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए यह प्रण किया कि हम शत प्रतिशत मतदान अवश्य करेंगे इस अवसर पर भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव व कार्यक्रम संयोजक जाकिर भारतीयों ने अतिथियों व पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया मतदाता जागरूकता उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के उदयवीर गौतम,विनय माथुर, अवधेश, सत्यवीर सिंह, इकबाल, इकरम,अकरम,प्रदीप शर्मा,समशुद्दीन,जाकिर अली,आर.के भारती आदि लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments