Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस भावभीनी श्रध्दांजलि दी गई

अलीगढ़ /देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों की आहुती देने वाले सरदार भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई I अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल पूर्व विधायक कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर हुये कार्यक्रम में विवेक बंसल ने भारत माता के तीनों सपूतों के चित्र पर  माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि सरदार भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव ने अंग्रेज़ी सत्ता के विरुद्ध संघर्ष किया जिसके फलस्वरूप उन्हें फांसी की सज़ा हुई आज़ाद भारत में इन शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा ये सदैव देश की युवा पीड़ी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे I

Post a Comment

0 Comments