योजनाओं से लाभान्वित कराने में विशेष रूचि लेते हुए अभियान के रुप में काम करे :मंडलआयुक्त



अलीगढ़ /मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह ने आज यहां कमिश्नरी सभागार में समाज कल्याण विभाग की मण्डलीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि पेंशन योजना के तहत ऐसे पात्र व्यक्ति जो दिव्यांग, वृद्धा एवं विधवा पेंशन से बंचित रह गये हैं उनका पुनः सर्वे कराकर लाभान्वित
किया जाए किसी भी दशा में कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से बंचित नरहने पाए। कल्याण सेक्टर से जुड़े सभी अधिकारी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने में विशेष से रूचि लेते हुए अभियान के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि पेंशन के सभी लाभार्थियों का आधार कार्ड बनाते हुए उनका डिजीटाइजेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि आईएएस, पीसीएस कोचिंग सेन्टरों में आवासीय छात्रों को सभी आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति वितरण, आत्याचार उत्पीड़न के मामलों में पात्र सभी व्यक्तियों/छात्रों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए।
       श्री सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धन परिवारों की पुत्रियोंकी शादी हेतु बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंतथा आवश्यकतानुसार ब्लॉकों का लक्ष्य का निर्धारण भीकिया जाए। पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करतेहुए दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत उन्हें लाभान्वित करते हुए चलन प्रक्रियाको बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मण्डल में ऐसे व्यक्ति जो मैला ढ़ोने के कार्य में संलिप्त  पाए जाएं तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें पुनर्वासित कियाजाए। ऐसे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराते हुए सफाई कर्मी के रूप में समायोजित किया जाए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की एक बैठक मेरीअध्यक्षता में कराई जाए इस अवसर पर उन्होंने संविदा पर कार्यरत 25 सीजनल  अमीनों एवं 07 संग्रह अनुसेवकों को रेगुलाइज करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किये। बैठक में कल्याण सेक्टर से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments