अखिल भारतवर्षीया यादव महासभा का हरपाल सिंह यादव के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर स्वागत किया

हाथरस / (साहब सिंह) तहसील सिकंदराराऊ के ग्राम नगला जलाल में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संजय यादव उपाध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली ने की व संचालन राजेश यादव ने किया ।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव ने प्रमुख समाज सेवी हरपाल सिंह यादव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत करने पर स्वागत समारोह किया गया स्वागत समारोह में बोलते हुए महेश यादव संघर्षी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक समाज को शिक्षा पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षा के बिना कोई भी समाज विकास एवं उन्नति नहीं कर सकता शिक्षा एक बहुमूल्य रत्न है इस तरफ सजातीय बंधुओं का पूरा ध्यान होना चाहिए इसके साथ साथ लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की
आगे स्वागत स्वीकारते हुए नवनियुक्त प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ समाज हित में कार्य करूंगा तथा समाज को जागरूक एवं शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा यादव महासभा के बैनर तले समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से अलीगढ़ से विनय यादव एटा से अरविंद कुमार यादव कासगंज से भानु प्रताप यादव मनोज यादव प्रधान अगसौली राम खिलाड़ी यादव प्रधान नरोत्तम सिंह यादव अध्यक्ष क्षेत्रीय सहकारी समिति सिकंदराराऊ डोरीलाल गौतम यादव मिट्ठू लाल धनपाल प्रेमपाल धांसू मुकेश यादव देवेंद्र सिंह यादव महावीर मल विनोद यादव नीतू सिंह राकेश यादव अमित यादव संदीप यादव तेज सिंह नेताजी सुनील यादव सोमवीर अजीत बीडीसी अनिल यादव स्वतंत्र पाल यादव दिनेश यादव सत्य प्रकाश यादव जय प्रकाश यादव शंकर पाल राजपाल मोनू यादव राय सिंह हीरो मनोज यादव केशव सिंह यादव नेत्रपाल यादव डॉक्टर सुरेश यादव अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments