Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने मनाया शिवपाल सिंह यादव का 64 वा जन्म दिन

अलीगढ़ /प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का जन्मदिन  सम्मान दिवस के रूप में मनाया एवं महानगर में हुए कई कार्यक्रम* *प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी का 64 जन्मदिन सम्मान दिवस के रूप में महानगर कैंप कार्यालय भुजपुरा पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद की अध्यक्षता में मनाया संचालन बबलू एवं दिलशाद अब्बासी ने किया गया केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी एवं महानगर में कई कार्यक्रमों का  आयोजन हुआ इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी भारत की शान एवं उत्तर प्रदेश के गौरव हैं आज महानगर कमेटी के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन सम्मान दिवस के रूप में मनाया है उन्होंने सभी को सम्मान दिया है एवं दलित पिछड़े अल्पसंख्यक एवं सभी समाज के लोगों को एक उचित स्थान देकर एवं पार्टी बनाकर इस देश एवं प्रदेश को नई दिशा दी है आज इतने कम समय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रयास से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया इस प्रदेश की मुख्य पार्टी के रूप में उभर कर आ रही है और जनता समस्याओं एवं सभी के सम्मान को लेकर आप संघर्ष कर रहे हैं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी देश और प्रदेश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिन रात संघर्ष कर रहे हैं जन्मदिन के अवसर पर महानगर कार्यकर्ताओं से महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने आह्वान किया के वे पार्टी के प्रचार प्रसार करने के लिए एवं जनता की समस्याओं को उठाकर उसके समाधान के लिए संघर्ष करें इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जन्मदिन के अवसर पर बबलू अब्बासी अलीम दिलशाद अब्बासी सुनील सविता मजहर उद्दीन विनोद शेर उद्दीन सर फहीम मलिक इमरान मलिक शफीक अल्वी विनोद कमालुद्दीन असलम सलमान आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments