Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भाईचारा सेवा समिति की कमेटी का गठन :महेश यादव

हाथरस /भाईचारा सेवा समिति की कार्यकारिणी का किया गठन
नवनिर्वाचत पदाधिकारियों को किया सम्मानित
सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक संस्था के कार्यालय गंगाविहार अगसौली चौराहा पर हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आहुत की गयी।
       संस्थापक महेश यादव संघर्षी ने बताया कि हिन्दू, मुस्लिम,सिख,ईसाई, जैन पारसी, बौद्ध भी भाई का नारा जन जन तक पहुंचाना है  आगे बोलते हुये कहा कि भाईचारा मनुष्य को महान बनाता है बही मनुष्य समाज व राष्ट्र को महान बनाता है।
    बैठक में समिति का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से हाथरस जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र कुमार, जिला सचिव राकेश यादव, जिला संगठन मंत्री किशोर कुशवाह,अलीगढ़ मण्डल सचिव रामवीर बघेल,अलीगढ़ मण्डल संगठनमंत्री विजेन्द्र बघेल,आगरा मण्डल अध्यक्ष रुपराम यादव,आगरा जिला प्रभारी संजय बघेल,केशव यादव जिला प्रभारी फिरोजाबाद व छोटेलाल को कार्यकारिणी में जगह दी गयी है तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समिति के उद्देश्यों को जनता तक ईमानदारी के साथ पहुचाने का कार्य करें तथा गरीब लोगों की मदद अवश्य करें।
नवनिर्वाचित राकेश यादव, रामवीर बघेल,विजेन्द्र बघेल को फूलमालाओं से स्वागत करते समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी,प्रान्तीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव,जाकिर भारती व सलाहकार मनोज प्रधान अगसौली
    कार्यक्रम में महावीर मल्ल,राजेश यादव, पवन गुप्ता,सुरेश कुमार,नत्थूसिंह,जयप्रकाश, शिशुपाल,रोहताश,अम्बरीष,विवेक कुमार,बंगाली, डीपीसिंह,विनोद कुमार,देवेन्द्र बघेल,अवधेश कुमार,मनोज सविता,रामप्रवेश आदि।

Post a Comment

0 Comments