Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भाईचारा सेवा समिति ने किया कंबल वितरण

सि.राऊ ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में कैम्प कार्यालय अगसौली चौराहा पर महावीर सिंह मल्ल की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      मुख्य अतिथि समिति के प्रान्तीय संरक्षक व अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रवि बाबू बघेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गलन भरी ठंड में गरीब बेसहारा जरुरमंद लोगों को समय पर कंबल देना वास्तव में गरीबों की सेवा है।
    आगे भाईचारा सेवा समिति के संस्थापक महेश यादव संघर्षी व मनोज प्रधान अगसौली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव की सेवा मानव का परम धर्म है इससे बड़ा धर्म नहीं है ।
      हरपाल सिंह यादव प्रान्तीय उपाध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समिति का अधिक ठंड को देखते हुए पूरे प्रदेश में कंबल वितरण का विशेष अभियान चल रहा है।
     कार्यक्रम में रामबेटी देवी, कृष्णा देवी, लोंग श्री देवी, नेकसी देवी, बबलू नट,कमला देवी, इन्द्रवती देवी, मीरा देवी,प्रकाशो देवी, नहनी देवी सहित दर्जनों लोगों को कंबल वितरित किये।
                कार्यक्रम में विजेन्द्र सिंह बघेल,रामवीर सिंह बघेल,राकेश यादों,नत्थूसिंह,राजेश यादव,पवन गुप्ता, मनोज कुमार,विपिन कुमार,अल्लानूर,अवनेश कुमार, रमेश चन्द्र,राकेश कुमार आदि।

Post a Comment

0 Comments