Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जिरौली हीरा सिंह में कई नई सुविधाएं हुई शुरू, हुआ उद्घाटन


अलीगढ़ । पुस्तकालय, हॉट बाजार, रोज़गार प्रशिक्षण केंद्र ,शिल्प कला केंद्र का उद्घाटन ग्राम प्रधान ठा.मनोज सिंह ने विधिवत हवन सुंदरकांड पूजा कर उद्घाटन किया l 
मनोज प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जनपद में प्रथम पुरस्कार से मिली धनराशि से गाँव में निर्मित हुई पुस्तकालय की आवश्यकता अधिक गाँव की छात्र-छात्रायो को गाँव से दूर शहर में जाना पड़ता था अब गांव में ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण हो चुका है जब ग्राम पंचायत शिक्षित होगी तो सभी प्रकार से सशक्त होगी , ग्राम पंचायत में वर्षों से चली रही हॉट बाज़ार की भी समस्या से निजात मिली है जिससे फेरी वालो को बैठने के स्थायी टीन शेड का निर्माण हुआ है साथ गाँव के युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र की भी स्थापना हुई साथ ही हुनरमंदों के लिये शिल्प कला केंद्र की भी शुरुआत हुई है l 
प्रधान मनोज सिंह ने कहा कि हमे गाँव के प्रति राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है l 
इस मौके पर प्रधान मनोज सिंह,एडीओ पंचायत देशराजगिरी, सचिव शैलेन्द्र ने ग्राम पंचायत की सभी आगनवाड़ी बहनों ,आशा कार्यकर्ताओं ,आगनवाड़ी सहायिका, सफाईकर्मी , मीडियाबंधुओं, महिला मेट, रोज़गार सेवक आदि को पटका पहनाकर एवँ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया l 
इस मौके पर रमेश पाल सिंह के पी सिंह ओमपाल सिंह रामबाबू सिंह सुरेशपाल सिंह सौ प्रशाद सिंह रॉकी सिंह सत्तू सिंह पवन ठाकुर जीतू सिंह निशांत पंडित आदि लोग मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments