AMU कश्मीरी छात्र मच्छरदानी लगाता है, उसके हिस्से के मच्छर उन्हें काटने लगते

AMU अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नार्थ हाल में मच्छरों ने छात्रों में झगड़ा करा दिया। मच्छरदानी लगाने एक छात्र ने अपने रूममेट से कहा कि जब वह मच्छरदानी लगाता है, तो उसके हिस्से का मच्छर उसे काटते हैं। छात्र के इस आरोपों से हर कोई हैरान है। कश्मीरी छात्र ने साथी छात्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके पक्ष में नेताओं के फोन भी एएमयू अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।

एएमयू के एसएस नार्थ हाल के एक कमरे में कश्मीरी छात्र और उसका साथी रहता है। मच्छरों से बचने के लिए कश्मीरी छात्र मच्छरदानी लगाता है। इससे गाजीपुर निवासी उसका साथी छात्र परेशान है। उसका आरोप है कि उसके हिस्से का मच्छर उसे काटते हैं। वह बार-बार कहता है कि मच्छरदानी लगाकर मत सोया करो। तुम्हारे हिस्से के मच्छर हमें काटते हैं। इसे लेकर दोनों में मारपीट हो गई। 

कश्मीरी छात्रों के समूह ने शिकायत की कि मच्छरदानी लगाने जैसी छोटी बात पर साथी छात्र ने मारपीट कर दी। थोड़ी देर में गाजीपुर के छात्रों का समूह भी पहुंच गया। उनका पक्ष भी कम दिलचस्प नहीं था। उनका कहना था कि जैसे ही कश्मीरी छात्र मच्छरदानी लगाता है, उसके हिस्से के मच्छर उन्हें काटने लगते हैं।

प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. नवेद खान ने बताया कि छात्रों को समझा दिया है। यह ऐसा विवाद नहीं है जिसे लेकर छात्र झगड़ा करें।
सोर्स: FB

Post a Comment

0 Comments