एलएलबी करने के बाद लीगल जर्नलिस्ट के तौर पर करियर बना सकते...

 


Career Option : कानून सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक क्षेत्रों में से एक है। कानून की डिग्री, विशेष रूप से LLB, एक उच्च सम्मानित योग्यता मानी जाती है और यह पारंपरिक कानूनी अभ्यास से परे कई पुरस्कृत करियर मार्ग खोलती है।

अगर आप लॉ बैकग्राउंड से हैं और आपके मन में यह सवाल है कि एलएलबी डिग्री के बाद क्या करें? एलएलबी के बाद फ्रेशर्स के लिए कौन सी नौकरियां हैं? यहां, हम एलएलबी के बाद बेस्ट करियर विकल्पों का पता लगाएंगे जिन्हें आप कानून पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने के बाद अपना सकते हैं। भारत में कई ऐसे लॉयर है जो बीए एलएलबी करने के बाद लीगल एनालिस्ट और लीगल एडवाइजर बनकर 5 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करते हैं।


12वीं के बाद लॉ की पढ़ाई


12वीं करने के बाद आप कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में कदम रख सकते हैं। किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स आदि) के छात्र इसे अपना सकते हैं। कुछ यूनीवर्सिटी व कॉलेजों में प्रवेश की अपनी प्रक्रिया है, लेकिन भारत के सभी 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और लॉ कॉलेजों में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में हासिल ऑल इंडिया रैंक और स्कोर के आधार पर दाखिला लिया जाता है। LLB करने के बाद अन्य कई क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।


LLB के बाद इन फील्ड में बनाएं करियर

लीगल एनालिस्ट: LLB या BA LLB की डिग्री हासिल करने के बाद बड़े उद्योग संस्थानों और लॉ फर्म्स में नौकरी पा सकते हैं। व्यावसायिक समस्याओं और अन्य न्यायिक समाधान के लिए लीगल एनालिस्ट की आवश्यकता होती है। ऐसे में लीगल एनालिस्ट बनकर लाखों की नौकरी पा सकते हैं।


लीगल जर्नलिस्ट: लॉ की पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए वकालत के अलावा भी कई विकल्प मिले हैं। LLB या BA LLB की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स मीडिया के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं। एलएलबी करने के बाद लीगल जर्नलिस्ट के तौर पर करियर बना सकते हैं। 


लीगल एडवाइजर: LLB की डिग्री रखने वालों को बहुत से उद्योगपति, कंपनियां, नेता तथा संस्थाएं न्यायिक अड़चनों के समाधान हेतु लीगल एडवाइजर नियुक्त करते हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को अपनी कंपनी के लिए सख्त एक्शन लेने होते हैं। LLB की डिग्री रखने वालों को लाखों की सैलरी पर जॉब मिलती है।

पब्लिक सर्विस कमीशन: LLB या BA LLB की डिग्री रखने वालों के लिए सिविस सर्विस भी एक अच्छा विकल्प है। ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विस की तैयारी के लिए UPSC या स्टेट PCS की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 


ज्यूडिशियल सर्विस: बीए एलएलबी करने के बाद कैंडिडेट्स स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए हर साल वैकेंसी निकलती है। ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी करके सिविल जज बन सकते हैं।

सोर्स: मिडिया रिर्पोट 


Post a Comment

0 Comments