Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

संगीतकार रविन्द्र जैन के पिता थे ख्यातिलब्ध वैद्यः शकुंतला भारती




        पं. इन्द्रमणि जैन की सेवा रही हैं उल्लेखनीय: जगवीर किशोर




   इन्द्रमणि जैन स्मारक समिति ने श्रद्धाभाव से मनायी 50वीं पुण्यतिथ



अलीगढ़। वैद्य पं. इन्द्रमणि जैन का सर्व समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान रहा है,उनकी सेवाओं के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

उक्त विचार कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने उनकी पुण्य तिथि पर व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी चिकित्सीय सेवा का लोहा जनपद के जिलाधिकारी भी मानते थे। शैक्षणिक योगदान के क्षेत्र में उदय सिंह जैन व बाबूलाल जैन विद्यालय आज भी सेवारत हैं। वही, पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबूजी इन्द्रमणि जैन व उनके पुत्र मशहूर संगीतकार रविन्द्र जैन का नाम आज भी अलीगढ़वासी गर्व के साथ लेते हैं। जिन्होंने देश्-विदेश में अलीगढ़ को एक अलग पहचान दिलाई।

 गांधी पार्क चैराहे के स्थित पं. इन्द्रमणि जैन स्मारक तिकोना पार्क पर बुधवार को उनकी 50वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम के एसएनए ठाकुर प्रताप सिंह, स्मारक समिति के अध्यक्ष युवराज मणि जैन, उपाध्यक्ष डॉ पंकज धीरज, सचिव विशाल जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन आदि ने अतिथियों के साथ इन्द्रमणि जैन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ राहगीरों को भोजन वितरित किया।

अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत त्रिशला जैन, मीनू जैन, मान्या जैन, जिनविजय जैन आदि ने किया। वहीं, एनिमल फीडर्स संस्था के अध्यक्ष यशमणि जैन ने अपनी टीम सहित अन्य व्यवस्था देखीं।

जबकि इस दौरान संजय जैन, मुकेश जैन, दर्श राज जैन, नरेश जैन, विकास जैन, हिमांशु जैन, शरद जैन, मनोज जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, मयंक जैन आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments