पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. नेता जी मुलायम सिंह यादव के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त

 


सि.राऊ ।  भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व हेमंत कश्यप के संचालन में सम्पन्न हुई।

शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव के लंबी बीमारी के चलते निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। नेता जी बहुत ही सौम्य मिलनसार बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई,जैन सभी को साथ लेकर चलते थे भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

   शोक सभा में सदर खां शेरवानी, आनंद वर्मा, देवा बघेल,सत्यवीर सिंह यादव एडवोकेट,देववृत यादव एडवोकेट, सुधीर यादव, मनोज सविता, दिनेश वार्ष्णेय,डा.सुरेश चन्द्र, पादरी राजपाल सिंह, डॉ.राहुल कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार,राकेशशेखावत,हसरुददीन शाह, जाकिर भारती,आदि।

Post a Comment

0 Comments