पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त


 उत्तर प्रदेश। हाथरस जनक पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर भाईचारा सेवा समिति ने किया शोक व्यक्त 

सि.राऊ ।  भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा तहसील परिसर पर डां.इरफान खांन की अध्यक्षता व धर्मेन्द्र कश्यप के संचालन में सम्पन्न हुई।

शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री हाथरस जनपद जनक के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। उपाध्याय जी बहुत ही सौम्य मिलनसार बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, हिन्दु मुस्लिम सभी को साथ लेकर चलते थे भाईचारा सेवा समिति ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

   शोक सभा में डा.सुरेश चन्द्र, पादरी राजपाल सिंह, डॉ.राहुल कुमार, डॉ.प्रमोद कुमार,राकेश शेखावत,देवा बघेल, सत्यप्रकाश गोला एडवोकेट,लालू कुमार, राहुल कुमार, हरिओम गौतम, चौधरी रितुराज सिंह, मूलचंद बघेल,जयप्रकाश यादव, संजय कुमार, संदीप कुमार,,देव कुशवाह, हरेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, जाकिर भारती, हरेंद्र सिंह, विनय कुमार,प्रेम कश्यप, मनोज तिवारी,राम भारद्वाज आदि।

Post a Comment

0 Comments