Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

बंदियों की विधिक व सामाजिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण

 


अलीगढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद अलीगढ़ डॉ बब्बू नारंग द्वारा कारागार संचालन में उत्कृष्ट व्यवस्था स्थापित कर बंदी कल्याण, स्वास्थ्य, भोजन, कौशल विकास, शिक्षा मनोरंजन, खेलकूद, आध्यात्मिक/सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में अनेकानेक कराये गये सराहनीय कार्यों व सम्पूर्ण कारागार परिसर में उच्च कोटि की साफ सफाई/सौंदर्यीकरण एवं कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में बंदियों के संक्रमण से बचाव हेतु कारागार में जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण के निमित्त तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ से बेहतर समन्वय स्थापित कर बंदियों की विधिक व सामाजिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं बंदियों में सुधार व सकारात्मक परिवर्तन के लिए किये जा रहे सतत् प्रयासों हेतु जिला कारागार अलीगढ़ के प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक पी.के.सिंह तथा डिप्टी जेलर क्रमश: आफताब अंसारी, सुरेश कुमार, राजेश कुमार राय, प्रिय कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जेल प्रशासन अलीगढ़ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद अलीगढ़ डॉ बब्बू सारंग के प्रति पूर्ण कृतज्ञ भाव से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, कारागार में बंदियों के कल्याणार्थ चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों को और बेहतर एवं प्रभावशाली बनाने हेतु अपने आपको दृढ़संकल्पित करता है।

Post a Comment

0 Comments