Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जरूरतमंदो को खाना खिला कर मनाया पोते का जन्मदिन

  


                       ( 5 वर्षों से चल रहा मां अन्नपूर्णा का भंडारा )

 जयपुर, राजस्थान। समाजसेवी पराग कुलवाल ने अपने पोते वत्स का जन्म दिवस माँ अन्नपूर्णा भंडारे में जरूरतमंदो व अंधे सूरदास बच्चों को खीर-पूड़ी, नमकीं, सब्जी खिलाकर मनाया। उनकी पत्नी कविता कुलवाल, पुत्र कार्तिक कुलवा,  पुत्रवधू अदिति कुलवाल ने बड़े ही प्रेम भाव से खाना परोसा। हरि ऊँ जन सेवा समिति के संरक्षक संस्थापक राजेन्द्र सदानन्द जी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को जन्मदिन पर ऐसा करना चाहिए जिससे बच्चे को सच्चा आशीर्वाद मिलेगा और जरूरत मंदो को राहत मिलेगी। भंडारे में सूर्य प्रकाश ,जोशी राजू बस्सी , विजय विजय वर्गीय, राजकुमार  शर्मा ने सेवाएं दी।

   इस अवसर पर राजेन्द्र सदानन्द संरक्षक संस्थापक हरि ऊँ जन सेवा समिति ने बताया कि मां अन्नपूर्णा भंडारा 23अगस्त 2017 से निरन्तर चल रहा है। श्री राम जी की कृपा दानदाताओं, भामाशाहों के सहयोग से विशेष सहयोग परषोतम जी बंसल का रहता है समिति कार्यकर्ता का सेवा का सहयोग रहता है। इस भंडारे में प्रतिदिन लगभग 500 जरूरतमंद भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Post a Comment

0 Comments