Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मिशन शक्ति के तहत मेगा इवेंट का हुआ आयोजन

  


आगरा । मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत अछनेरा स्थित श्री सिद्धिविनायक फार्मेसी महाविद्यालय में मेगा इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित रहीं। 

निर्मला दीक्षित ने महिलाओं को स्वाबलंबन, आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने व योजनाओं से जोड़ने की बात कही। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार ने बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण तथा स्वाबलंबन संबधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही विभागीय अनेक योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई तथा मौके पर योजनाओं से संबधित लाभार्थियों के आवेदन करने संबधी कार्यवाही भी की गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार, अछनेरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमएल चौकर, श्री सिद्धिविनायक फार्मेसी महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका, आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक रूचि सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments