Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मन्दिर में गणेश महोत्सव में बाल नृत्य में निर्णायक मंडल का आयोजन


अलीगढ़ । श्री गिलहराज जी हनुमान मन्दिर अचलताल पर गणेश महोत्सव के तहत मन्दिर के महंत योगी कौशलनाथ महाराज के सानिध्य में बाल नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक मंडल द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और मंच पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम बडे ही धूमधाम के साथ प्रतिदिन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक नन्दनी वार्ष्णेय रहीं, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कौशलनाथ महाराज, जीतनें मुख्य अतिथि पंकज दर्पण ने मुख्य निर्णायक के रूप में भुमिका निभाई और बच्चे को प्रथम द्वितीय तृतीय चुना गया साथ मुख्य रुप से अलका मित्तल, मनोज भारद्वाज मुकुल वशिष्ट  कल्पना पंडित, अर्चना फौजदार, आस्था शर्मा, एंव मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त, कार्यक्रम का सफल संचालन अरून तिवारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments