Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन व सुदृढ़ीकरण लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 


कासगंज । जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए जनपद में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव ( चाई ) संस्था के द्वारा  किया गया  । 


कार्यशाला में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में और सुधार लाने व कार्यक्रम के और बेहतर  प्रबंधन पर विस्तार  पूर्वक चर्चा की गयी |  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने प्रतिभाग  किया, मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह,  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सारस्वत,  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह  भी उपस्थित रहे ।



 नदरई गेट स्थित रोशन लाल होटल में नियमित टीकाकरण में सुधार लाने के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों व माताओं को जानलेवा बीमारियों से बचने का सबसे सशक्त माध्यम टीकाकरण है | 


 स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रहा है |


 क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के जनपद में सहयोग के बाद निश्चित ही हमारे  नियमित टीकाकरण सेवाओं के परिणाम और बेहतर आएंगे |


 हम टीकाकरण के द्वारा आसानी से शिशु और मृत्यु दर को और कम करने में सफल हो पाएंगे |


 उन्होंने कहा मुझे आशा है, कि  भविष्य में उत्तर प्रदेश नीति आयोग द्वारा चयनित -  ब्लॉक अमापुर, सोरों और गंजडुंडवारा में टीकाकरण सेवाओं  में अधिक सुधर होगा |


सहयोगी संस्थाओं व चाई संस्था के सहयोग के बाद मॉडल ब्लॉक के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा  |

शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे |


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह ने कहा कि हमें टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान में बहुत सुधार करने कि ज़रूरत है |

 उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट की गुणवत्ता में सुधार करें, और शत प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण का प्रयास करें ।


उन्होंने  कहा कि चाई संस्था के द्वारा जो बेस लाइन डाटा तैयार किया है | जिसके आधार पर एक्शन प्लान बनाए, और टीकाकरण सेवाओं में चाई के सहयोग से सुधार करने का प्रयास करें |  सभी पार्टनर आप को सहयोग के लिए तैयार हैं |

 फील्ड में आ रही समस्याओं पर सभी को धयान देना आवश्यक है | नियमित टीकाकरण महत्वपूर्ण कार्यक्रम है| इस में कोई लापरवाही न कि जाए |


 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह  ने अपने सम्बोधन में टीकाकरण कार्यक्रम में आ रही कठिनाइयों  पर  विस्तार से चर्चा की  |

उन्होंने क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के अधिकारीयों व जिला प्रतिनिधि से  नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में और अधिक सहयोग के लिए अपेक्षा जताई |

उन्होंने बताया कि हर लाभार्थी  का  स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्पूर्ण है |  टीकाकरण से बच्चों और माताओं को आसानी से बीमारियों से बचाया  सकता है | 

आपसी सहयोग से अवरोध दूर कर टीकाकरण कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सकता है। टीकाकरण में आनेवाली दिक्क़त जन जागरूकता से ही दूर की जा सकती है | 


चाई संस्था के टीकाकरण में सहयोग करने से जिले में  टीकाकरण का प्रतिशत न केवल बढ़ेगा |

अपितु संस्था को आवंटित ब्लॉक में टीकाकरण शत प्रतिशत में भी वृद्धि होगी |

आपसी सामंजस्य व सहयोग से टीकाकरण में निरंतर सुधार हो रहा है |लगातार प्रयास से टीकाकरण का लक्ष्य निश्चित रूप से  पूरा किया जा सकेगा |


क्लिंटन हेल्थ  फाउंडेशन (सी.एच. ए.आईं) के राज्य टीम से साजिद इश्त्याक ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मैनजमेंट यूनिट  के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की | 


उन्होंने बताया कि आज कि एक्टिविटी  के बाद क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन टीकाकरण के लिए सुधार के लिए जनपद में आवशयक सहयोग करेगा |

 चाई के क्लस्टर कम्युनिटी ऑफिसर शालिनी बिस्ट ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया  |

उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगी संथाओं के साथ चाई परिवार की तरह मिलकर टीकाकरण में सुधार व सहयोग के लिए तत्पर है |

  

चाई संस्था प्रदेश के 34 जिलो के 100 नीति आयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित ब्लॉक में टीकाकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है |


इन ब्लॉक में कासगंज जनपद का  ब्लॉक - अमांपुर, सोरों, गंजडुंडवारा का चयन हुआ है।  


कार्यशाला के आयोजक चाई संस्था से जिला प्रतिनिधी विजय कुमार गर्ग  ने बताया  जनपद के गंजडुंडवारा, अमांपुर, सोरों ब्लॉक में सहयोग प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वांछित लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ उचित रणनीति बनाकर हासिल किया जायेगा।

इस अवसर पर यूनिसेफ जिला समन्वयक अनुराग दीक्षित ने वीएच एन डी सत्र के बारे में बताया और उस पर चर्चा की |

 यू एन डी पी के हसरत अली व  राष्ट्रीय स्वाथ्य मिशन डी पी एम्  पवन कुमार व  डी सी पी एम्  के पी सिंह ने  भी विचार वियक्त किये |

इस अवसर पर अमापुर ,गंजडुंडवारा व पटियाली कासगंज  ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ मुकेश, डॉ आशीष, पटियाली डॉ विनोद, डॉ आकाश सिंह, व आदि लोग भी उपस्थित रहे |

 

 सभी ने अपने ब्लॉक के टीकाकरण को शत प्रतिशत करने के लिए सहयोगी चाई संस्था व जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ उचित प्रयास कर लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा दिलाया। 

कार्यक्रम का संचालन शालिनी बिस्ट ने किया |

 इस अवसर पर  चाई प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार( जिला- बंदायू से) , विजय कुमार गर्ग  (जिला- अलीगढ़ व कासगंज से) उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments