Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सभी सीएचसी, पीएचसी पर हुई गर्भवती महिलाओं की जांच

 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन


अलीगढ़ । जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत अंतरा दिवस भी मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा लगाई गई। वहीं हर गर्भवती को प्रसव से पहले जांच सुविधा उपलब्ध की गई ।


सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया नौ जून को जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय सहित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकृत भी किया गया ।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को विशेष अंतरा दिवस के तहत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, उपकेंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाए गए । 


यूपीटीएसयू के सीनियर वरिष्ठ परिवार नियोजन महरोज तसलीम सिद्दीकी ने बताया कि टोल फ्री अंतरा केयरलाइन 1800-103-3044 के जरिए महिलाएं इससे आसानी से जुड़ सकती हैं। टोल फ्री नंबर डायल करने पर अंतरा से जुड़ी हर समस्या पर सलाह आसानी से मिल जाती है।


---------

गर्भनिरोधक इंजेक्शन के फायदे:


-इसको गोली की तरह हर रोज लेने के झंझट नहीं है

-इसको इस्तेमाल करने से गर्भ धारण करने का कोई खतर नहीं है

-बच्चा होने के तुरंत बाद भी इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं


--------

गर्भवती कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन जरूर करें : 

गर्भवती को टीकाकरण के बाद भी सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने चाहिए । इनमें सबसे महत्वपूर्ण कोविड अनुरूप व्यवहार है, जिनमें नियमित रूप से मास्क लगाना, हाथों को धोना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी अपनाने का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए ।


---------

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मात्रा अभियान के तहत 97  गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान जिनमें पांच ऐसी महिलाएं हैं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं हैं उनकी कोविड-19 की जांच कराई गई इसके दौरान गर्भवती महिलाओं को आहार के तौर पर फल व बिस्कुट भी वितरित किए गए । 


डॉक्टर नवीन कुमार ने उच्च जोखिम महिलाओं से अपील की है कोरोना को लेकर मानसिक दबाव न लें । और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें बाहर से आने वाले व्यक्तियों से संपर्क ना करें मास्क लगाए रखें । और खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम करें खानपान पर विशेष ध्यान दें हरी सब्जी फल दूध का सेवन करते रहें ।


--------

निवासी बिजौली की लाभार्थी रेखा पत्नी प्रदीप 24 वर्षीय महिला रेखा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उनकी कोविड-19 की जांच, शुगर की जांच, ब्लड की जांच, वजन, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई और उन्हें आयरन की टेबलेट भी वितरित कराई गई इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई ।


---------

निवासी नगला लोचन की लाभार्थी पिंकी सिंह पत्नी दर्शन सिंह 26 वर्षीय महिला पिंकी ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान के अवसर पर सीएचसी बिजौली पर शुगर की जांच, ब्लड की जांच और कोविड-19 की भी जांच भी कराई गई और मेरा वजन भी किया गया । इसके अलावा हीमोग्लोबिन की जांच के दौरान हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई गई । जिसके लिए चिकित्सक द्वारा गर्भावस्था के दौरान नींद भरपूर मात्रा में लेने की सलाह दी गई ।

Post a Comment

0 Comments