Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

मानव को प्रकृति के साथ रहने की आदत डालनी चाहिए : महेश संघर्षी

 

हाथरस ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा विहार अगसौली चौराहा पर पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की तथा संचालन आनंद वर्मा ने किया ।

       मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि  वर्तमान में मानव समाज प्रकृति से अधिक दूरी बनाता जा रहा है जिस कारण मानव की सुरक्षा एवं संरक्षा दोनों का अस्तित्व संकट में चला गया है ,जिसकी परिणिति भयंकर रोगों ,अनपेक्षित आपदाओं और महामारियों के रूप में हम सब के समक्ष प्रकट होती है ।कोरोना जैसी महामारी भी कहीं न कहीं प्रकृति की क्षति के कारण ही है । कोरोना का दुष्प्रभाव केवल और केवल मानव निर्मित वस्तुओं पर ही है ,प्रकृति या प्राकृतिक संसाधनों पर नही । इस लिए हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा को मूल कर्तव्य में शामिल करते हुए प्रकृति के संग रहने की आदत डालनी होगी । अपील करते हुए कहा कि " वृक्ष लगायें- धरा बचायें "

   भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने गोष्ठी में उपस्थित सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष अवश्य लगाएं, एक बृक्ष एक पुत्र समान है।

     आज पर्यावरण दिवस पर  बृक्षारोपण किया ।

   पर्यावरण दिवस पर राजेश यादव, हरीश यादव, सुरेश सैनी,शिवम् कुमार,संजय कुमार,सत्यवीर सिंह, हरीश कुमार,देवा बघेल, किशोर कुशवाहा, देवेन्द्र बघेल, जयप्रकाश यादव , मुकेश कुमार, दीपू कुमार, मयंक यादव आदि ।

Post a Comment

0 Comments