Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

किसानों और युवाओं के सच्चे हितैषी थे चौ अजित सिंह : जियाउर्रहमान

 

अलीगढ़ । देश में किसानो की सशक्त आवाज, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह के निधन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट ने शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को देश की राजनीति में अपूर्णीय क्षति बताया है । जियाउर्रहमान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चौ अजित सिंह ने पूरे जीवन किसानो और मजदूरों के लिए संघर्ष किया और उनके हित में कार्य किया । संसद से लेकर सड़क तक चौ अजित सिंह के दिल में किसान और गरीब बसता था । उन्होंने कहा कि उनका निधन देश की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है । 


उन्होंने कहा कि कई बार केंद्रीय मंत्री और सत्ता की धुरी रहने के बावजूद चौधरी साहब पर कोई एक आरोप नहीं लगा सकता यह उनकी विशेषता थी । उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में चौ अजित सिंह जैसे ईमानदार और कर्मठ नेता विरले हैं । उन्होंने कहा कि चौ अजीत सिंह ने हमेशा नौजवानों और किसानो मजदूरों के बेटों को नेतृत्व देकर आगे बढ़ाया था । किसानो के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा । जियाउर्रहमान ने  कहा कि उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है, चौधरी साहब के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है । 

जियाउर्रहमान एड

प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस

Post a Comment

0 Comments