Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

टोल देते समय ट्रक में अचानक आग लगी

 


अलीगढ़. । मडराक टोल प्लाजा पर रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. काफी देर से पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने से एक ट्रक जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ.


टोल प्लाजा पर आग उस वक्त लगी जबां यहां से एक ट्रक गुजर रहा था. ट्रक अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रहा था. तभी टोल देते समय ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक और टोल धू-धू कर जलने लगा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में चीनी लदी हुई थी जिससे आग और विकराल रूप से लग गई. घटनास्थल पर काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. ट्रक में आग लगने से टोल को भी काफी नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि वहां से समय रहते लोग निकल गए, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था.

Post a Comment

0 Comments