Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सत्ताधारी दल से कोई भी नेता परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने नहीं आये : परवेज अली

 


                          Photo:- आप कार्यकर्तागण

अलीगढ़। आम आदमी पार्टी अलीगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष परवेज़ अली खान के नेतृत्व में अकराबाद थाना क्षेत्र के किवलास गांव में हैवानियत पूर्ण तरीके से हत्या की गई दलित बालिका के थाना सासनी गेट क्षेत्रान्तर्गत जयगंज स्थित पैतृक निवास पर शोकाकुल परिवार से मिला व शोक संवेदना व्यक्त की।

शोकाकुल परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हमें दोषियों की फांसी की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है, उन्होंने बताया कि सत्ताधारी दल से कोई भी नेता परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करने नहीं आये।

जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि बेटियों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनायें यह स्पष्ट इशारा करती हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर अपराधियों में शासन प्रशासन का कोई खौफ बाकी नहीं रह गया है, अपराधी निरंकुश होकर घटनाओं को अंजाम दे और सरकार आंखें मूंदे हुए है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है, उन्होंने बालिका की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए मृतक बिटिया के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला महासचिव हेमेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोनिका थापर, शहर विधामसभा अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय नेताजी, दीपक चौधरी, मो0 फिरोज, पुष्पेंद्र उर्फ डब्बू आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments