Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

यासिर कलीम खान को मुख्य टीम के खिलाड़ियों में चयनित होने पर आप ने बधाई दी।

 


अलीगढ़ । संयुक्त अरब अमीरात की टी10 क्रिकेट लीग में अलीगढ़ के यासिर कलीम खान को मुख्य टीम के खिलाड़ियों में चयनित किये जाने पर आम आदमी पार्टी जिला अलीगढ़ के अध्यक्ष परवेज अली खान ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अपने शहर व देश का नाम रौशन करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदित रहे एएमयू प्रोफेसर कलीम मोहम्मद खान के पुत्र यासिर कलीम खान ने पूर्व में दुबई में  सटड़ें प्रीमियर में 68 बॉल में 10 छक्के व 28 चौके की सहायता से नाबाद 200 रन बनाए थे, वे यूएई की टी10 क्रिकेट लीग में डेक्कन ग्लैडिएटर की टीम में किरण पोलार्ड, सुनील नारिने, रवि रामपाल, इमरान ताहिर, मो0 शहजाद, कोलीन इंग्रहाम आदि खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे जिनका मुकाबला शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, शोएब मलिक, मो0 हाफिज, एंड्रे रसेल, निकोलस पूरन, टॉम बंटोन, सैम बिललिंग्स, क्रिस जॉर्डन, क्रिस मोरिस, ब्रेंडन किंग, शोहेल तनवीर, एंड्रे फ्लेचर जैसे दिग्गज खिलाडियों के साथ होगा।

Post a Comment

0 Comments