Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जाति,धर्म की भावना को त्यागकर राष्ट्रहित में करें मतदान - महेश संघर्षी

 



सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक संगोष्ठी क्षेत्रीय सहकारी समिति सिकन्दराराऊ पर आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की एवं संचालन सुकवि अवशेष कुमार विमल ने किया। 

    समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी एवं राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें जाति, धर्म की संकीर्ण मानसिकता को त्यागकर राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर मतदान करना चाहिए।     कवि अवशेष विमल ने कविता के माध्यम से सम्बोधन में कहा- राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनायेंगे। अपने लोकतंत्र को सफल बनायेंगे। सदा करेंगे वोट सही प्रत्याशी को, छाया जो भी भ्रष्टाचार मिटायेंगे।। 

    संगोष्ठी में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रहित में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली। और नागरिकों को जागरूक करने का संकल्प लिया। 

    संगोष्ठी में निरोत्तम सिंह यादव अध्यक्ष क्षेत्रीय सहकारी समिति सिकन्दराराऊ, गीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली, सुभाष बघेल, प्रमोद कुमार, राजेश यादव, कमरुल जमा सैफी, देवेन्द्र बघेल, शिवम् कुमार आजाद, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments