Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जन कल्याण समिति ने शाह जमाल मैं गरीब व असहाय बच्चों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर की शुरुआत की।

 


अलीगढ़ । जन कल्याण समिति में शाह जमाल के करबला रोड पर गरीब असहाय व मजदूर लोगों के बच्चों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान से कराया पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने कहा की जन कल्याण समिति जमीन से जुड़कर काम कर रही है ।

और तालीम का जो यह काम कर रहे हैं कि सबसे अच्छा काम है जिससे यहां के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा और मैं सभी से अपील करता हूं कि सब लोग जन कल्याण समिति की मदद करें इस अवसर पर शकील राईन पार्षद ने कहा कि जब भी जहां भी जन कल्याण समिति को हमारी जरूरत होगी हम जन कल्याण समिति के साथ हैं इस अवसर पर तलत जावेद ने सभी लोगों से अपील की से ज्यादा से ज्यादा लोग जन कल्याण समिति से जुड़े और जन कल्याण समिति की मदद करें इस अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नदीम साहब ने कहा के इस तरह से काम करने वालों के मैं हमेशा साथ रहता हूं ।


और जन कल्याण समिति का काम देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही है जन कल्याण समिति के लोग बिल्कुल ज़मीन से जुड़कर काम कर रहे हैं और मैं सभी से अपील करता हूं किस ज्यादा से ज्यादा लोग जन कल्याण समिति की मदद करें इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि दुनिया में सिर्फ दो ही चीज फ्री होनी चाहिए शिक्षा और स्वास्थ्य अगर गरीब लोगों को यह दोनों चीज है सही टाइम पर मिल जाए तो आने वाले वक्त में यही गरीब मजदूर मजलूम असहाय लोग हमारे देश को बहुत आगे ले जाएंगे। 


इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार अहमद, इरफान अहमद , इमरान घोसी , जुनेद निजाम , मोहम्मद फैसल , शोएब अहमद , तलत जावेद , नदीम वासु , हफीज अब्बासी , शकील राइन , नदीम अंसारी , सलमान साबरी , समीर फरीदी , इमरान अब्बासी , कमालुद्दीन सैफी , इस्लाम , मुस्तकीम डॉक्टर , साबिर , ताहिर खान , इलियास भारती , मोहम्मद ओवैस , अनम , सोनम , फरहाना  , हिना मलिक , मोहम्मद शोएब , मोहम्मद कनफ़ आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments