Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

आर.पी.स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा कृष्का द्वारा पुलिस अधीक्षक हाथऱस को पेंसिल स्कैच भेंट किया गया।


 आर.पी.स्कूल हाथरस की 12वीं कक्षा की प्रतिभावान छात्रा कृष्का द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल का पेंन्सिल स्कैच बनाकर भेंट किया । जिसको उन्होने स्वंय बनाया है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिभा से परिपूर्ण छात्रा कृष्का का ह्रदय से आभार प्रकट कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये ढेरो शुभकामनाएं दी गयी । साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्रा की इस प्रतिभा से खुश होकर छात्रा कृष्का के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा ।

छात्रा कृष्का अग्रवाल थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र के शिव कालोनी तरफरा रोड चामड गेट हाथरस की रहने वाली है तथा आर.पी.एम. स्कूल हाथरस की 12वीं की छात्रा है । उनके पिता श्री मनोज कुमार बंसल बिजनिसमैन है तथा माता गृहिणी है । कृष्का पिछले दो सालो से खुद ही स्केच बनाना सिख रही है । छात्रा कृष्का पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में महिलाओ की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु किये गये कार्यो एवं उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित है, इसीलिये छात्रा कृष्का द्वारा स्वंय पेन्सिल स्कैच बनाकर उनको भेंट किया है ।




*PRO CELL HATHRAS*

Post a Comment

0 Comments