Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

घूसखोर अवर अभियंता एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा,भ्रष्टाचार अपनी चरम पर फल फूल रहा है।

 


बस्ती / रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण आमजनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसी तरह का एक भ्रष्टाचार का मामला शिकायत कर्ता सुधाकर पाण्डेय पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी ग्राम जामडीह पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद-बस्ती के साथ पेश आया। 

शिकायतकर्ता  ने बताया कि उसके द्वारा अपने पुत्र मनीष पांडेय के नाम से विद्युत उपकरण की दुकान में विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया था।


जिस पर रिपोर्ट लगाने के एवज में अवर अभियंता अभिषेक कुमार ओझा विद्युत वितरण उपकेंद्र पुरानी बस्ती जनपद-बस्ती द्वारा दस हज़ार रुपए की घूस मांगी जा रही थी।

जिसकी सूचना शिकायत कर्ता द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर को दे दी गई।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री रामधारी मिश्रा  निरीक्षक/टीम प्रभारी 17-12-2020को विद्युत वितरण उपकेंद्र पुरानी बस्ती परिसर से समय करीब 13:40बजे अभियुक्त अभिषेक कुमार ओझा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर जनपद-बस्ती पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments