Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हम सेना के जवानों के अदम्य साहस और इंदिरा जी के कुशल नेतृत्व को प्रणाम ।

 

                            
                            Photo:- सागर सिंह तोमर

अलीगढ़ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 1971 का भारत-पाक युद्ध दुनिया के इतिहास में एक निर्णायक क्षण था, इस युद्ध में भारत के विजयी होने के बाद बांग्लादेश बना, 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ यह युद्ध,13 दिन बाद 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना के बिना शर्त आत्मसमर्पण के साथ समाप्त हो गया,बांग्लादेश आजाद हुआ, तब से इस दिन भारत में विजय दिवस मनाया जाता है,हम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा जी के कुशल नेतृत्व और साहस को प्रणाम करते हैं,

दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ था कि एक देश ने किसी मुल्क को आजाद कराया और उसकी जमीन की तरफ देखा भी नहीं,यह सिर्फ इंदिरा जी ही कर सकती थीं,1971 के गौरवशाली विजय के लिए हम सेना के जवानों के अदम्य साहस और इंदिरा जी के कुशल नेतृत्व को प्रणाम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments