Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

आई ट्रिपिल सी की कार्यप्राणाली को देख पुलिस के आला अधिकारी हुये प्रसन्न-की भूरी-भूरी प्रंशसा ।


 अलीगढ़ /अपर नगर आयुक्त/एसीईओ ने दी अधिकारियों को आई ट्रिपिल सी- की विस्तृत जानकारी आई ट्रिपिल सी की कार्यप्राणाली को देख पुलिस के आला अधिकारी हुये प्रसन्न-की भूरी-भूरी प्रंशसा आई ट्रिपिल सी के रूप में अलीगढ़ पुलिस विभाग के पास स्मार्ट सिस्टम-आई0जी0 पीयूष मोर्डिया स्मार्ट सिटी की सौगात शहरवासियों के लिये-शहरवासी को अब बनना होगा स्मार्ट-अपर नगर आयुक्त/एसीईओ अरूण कुमार गुप्ता बुद्धवार को आईजी अलीगढ़ मण्डल पीयूष मोर्डिया के नेेतृत्व में एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह, एसपी कासगंज मनोज सोनकर एसपी हाथरसस विनित जासवाल के साथ पुलिस की टीम ने नगर निगम स्थिति कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर को देखा। कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर में अपर नगर आयुक्त /एसीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी अरूण कुमार गुप्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी अन्तर्गत स्मार्ट सर्विलंास स्मार्ट कैमरा, स्मार्ट वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, ई चालान, ड्रोन से शहर की निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए इमरजेंसी कॉल बॉक्स सिस्टम जन संदेश को प्रसारित करने हेतु लगाए गए पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, एनवायरनमेंट सेंसर यातायात को व्यवस्थित करने एवं किसी भी आपातकाल में ट्रैफिक को मैनेज करने हेतु ग्रीन कॉरिडोर, विभिन्न चौराहो पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ कंट्रोल एंड कमांड की मदद से शहर में हो रही गतिविधियों को लाइव देखने पर विस्तार जानकारी देते हुये बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी अन्तर्गत ई चालान करने वाली प्रक्रिया को जमीनी रूप देने का काम तेज़ी से किया जा रहा है शीघ्र टैफिक पुलिस के साथ इसको सम्पूर्ण महानगर में लागू कर दिया जायेगा। अरुण कुमार गुप्त ने पुलिस के आला अधिकारियों को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण रूप से व्यवस्थित स्मार्ट परियोजनाओं के आधार पर करने का पूर्ण रूप से प्रयास किया जा रहा है उन्होनंे कहा शहरवासी ट्रैफिक नियमों एवं ट्रैफिक तोड़ने पर कार्रवाई को भलीभांति इस अवधि में जानकारी समझ जाये ई चालान की व्यवस्था के साथ ही पूरा शहर स्मार्ट ट्रैफिक/सर्विलांस सिस्टम से लैस हो गया है। आई0जी0 पीयूष मोडिया के नेतृत्व में मंडल के आला अधिकारियों ने आई ट्रिपल सी की बारीकियों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली को सघनता से देखा। क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट में आई ट्रिपल सी की भूमिका देखकर हुए प्रसन्न। पुलिस के आला अधिकारियों ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की सौगात आई ट्रिपल सी की भूरी भूरी प्रशंसा। आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि आई ट्रिपिल सी के रूप में अलीगढ़ मण्डल में स्मार्ट सिस्टम की सौगात अलीगढ़ में है अलीगढ़ में पुलिस और ट्रैफिक मैनेजमेंट में आईट्रिपिल सी की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आई0जी0 पीयूष मोर्डिया के साथ अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के साथ एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह एस पी हाथरस विनीत जयसवाल एसपी कासगंज मनोज सोनकर आदि पुलिस व तकनीकी विशेषज्ञ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी रोहित सहगल अमित राय मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments