Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पर्यावरण गोष्ठी में तुलसी के पौधों को वितरित किया l


 सि.राऊ / भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा विहार अगसौली चौराहा पर  पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता हरिपाल सिंह यादव ने की तथा संचालन अश्वनी कुमार ने किया ।

       मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने आज पर्यावरण गोष्ठी में तुलसी के पौधों को वितरित किया गया तथा सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है तुलसी औषधीय, वैज्ञानिक एवं धार्मिक गुणों से परिपूर्ण होती है तुलसी विभिन्न बीमारियों में औषधि के रुप में काम आती है धार्मिक अनुष्ठानों में भी तुलसी की कंण्ठी माला पहनी जाती है इस प्राचीन परम्परा के पीछे भी यही कारण है कि इसे पहनने से अनेक रोगो से शरीर की रक्षा होती है, तुलसी का काढ़ा पीने से सर्दी,जुकाम, सिरदर्द, बुखार आदि तकलीफों से आराम मिलता है। तुलसी के पौधों को तैयार करने में हरिपाल सिंह यादव जमालपुर का विशेष सहयोग रहा।

   भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने गोष्ठी में उपस्थित सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष अवश्य लगाएं, एक बृक्ष एक पुत्र समान है।

     गोष्ठी में मनोज कुमार प्रधान अगसौली, राजेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति अगसौली, निरोत्तम सिंह,शैलू नेता जी,टीटू कुमार,शिवम गुप्ता, संजय कुमार, अश्वनी कुमार यादव, नत्थूसिंह गौड़, जयपाल सिंह, संजीव कुमार,अमन , भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि

Post a Comment

0 Comments