Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की मांग ईदगाहों में हो ईद की नमाज़ l

                           Photo:- ज्ञापन देते हुए

अलीगढ़ / ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष गुफरान नूर के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम दिया गया
ज्ञापन में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष गुफरान नूर ने कहा कि ईद उल अजहा के मौके पर ईद की नमाज़ ईदगाह में होनी चाहिए जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उत्तर प्रदेश में ईद मनाने को लेकर सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन पर ईद मानना बहुत मुश्किल है इसलिए सरकार को उसे बदलना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ईदगाह को सैनिटाइजर करवा कर ईदगाह में ही नमाज करानी चाहिए
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के युवा प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम अली ने कहा कि जब देश में शराब की दुकान ,सभी बाजार, मंदिर और गुरुद्वारे खुले हुए हैं तो ईदगाह में नमाज पर प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सेकुलर भारत के अंदर ऐसी हरकतों का होना देश की संस्कृति से छेड़छाड़ होना है और इसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते
इस मौके पर तालिब शैख़, अरमान शाह, आसिफ खान अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments