Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

घर से बाहर न निकले, घर पर रहकर अपनी व समाज की सुरक्षा में सहयोग करें।

                               फोटो:-  महेश यादव संघर्षी

सि.राऊ । भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी के नेतृत्व में गंगाविहार अगसौली चौराहा पर कोरोना में समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अबधेश कुमार चौकी प्रभारी अगसौली व पुलिस विभाग के योद्धाओं को स्मृतिचिहन व फूलमालाओं से सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए  लांकडाउन में किए गए प्रसंशनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया ।
        अबधेश कुमार चौकी प्रभारी अगसौली ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन अपनी स्वयं की जिम्मेदारी समझकर करें।
          भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह व मनोज यादव ग्राम प्रधान अगसौली ने बताया कि कोरोना आपदा के समय अनावश्यक रुप से घर से बाहर न निकले, घर पर रहकर अपनी व समाज की सुरक्षा में सहयोग करें।
       इस मौके पर डां.गंगासिंह यादव,संजय सिंह ,अश्वनी यादव, नत्थूसिंह,भूपेंद्र सिंह यादव, राजेश यादव,नरेश कुमार,डां.प्रमोद कुमार, रोहतास कुमार,पवन कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments