Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सिंचाई विभाग की सरकारी कॉलोनी के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

                                   मृतक का फाइल फोटो

अलीगढ़ / थाना सिविल लाइन इलाके के सिंचाई विभाग की सरकारी कॉलोनी के अंदर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पुलिस स्टेशन के सामने स्थित कॉलोनी की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस इलाके को नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सिविल लाइन इलाके की सिंचाई विभाग की सरकारी कॉलोनी के अंदर क्वार्टर के बाहर  समीर नाम का युवक जो कि दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था।समीर की मां के अनुसार वह अपनी बहन का इलाज कराने हेतु आया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। समीर अपनी कॉलोनी में खड़ा हुआ था। तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार बदमाश आए और समीर को गोली मारकर फरार हो गए। जिसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों  घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल लेकर पहुंचे। जहां समीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया बदमाशों की तलाश जारी है । इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments