Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

समाज सेवकख़ालिद खान पप्पू ने आज भमोला माफी में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव और बाटें मास्क।



                           Photo :- आलम बाग

अलीगढ़ / लॉक डाउन को बीते हुए लगभग 2 महीने से अधिक हो चुके है परंतु सामाजिक कार्यों को लगातार जनता के बीच कर रहे खालिद खान पप्पू आज बमोला माफी में सैनिटाइजेशन का छिड़काव कराने व मास्क वितरण करने पहुंचे।

मोहम्मद खुर्शीद की मौजूदगी में सामाजिक कार्यकर्ता ख़ालिद खान पप्पू ने भमोला की सभी गलियों में व घर-घर जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और वहां आते-जाते लोगों को बिना मास्क के देख खालिद खान पप्पू में मास्क पहनाए और वहां पर मास्क वितरण भी किए।
                            Photo :- खालिद खां पापू

इस अवसर पर मोहम्मद खुर्शीद ने कहा कि आज खालिद खान पप्पू हमारे मोहल्ले में आए और उन्होंने सैनिटाइजर का छिड़काव व मास्क वितरण किए जिससे हम लोग बहुत खुश हुए के इन्होंने इस गंभीर बीमारी कोरोनावायरस  से निजात दिलाने के लिए हमारे मोहल्ले के बारे में भी सोचा और यहां भी इन्होंने कार्य किया जिससे हम लोग काफी खुश हैं।

इस अवसर पर मौजूद शमीम अहमद सिद्दीकी, शहजाद अहमद, जमील अहमद, ममनून भाई, बाबू भाई, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद नईम, खतीब अहमद अंसारी आदि लोगा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments