Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

सरहद पर अपनी मक्कारी से बाज नहीं आ रहा चीन : विशाल देशभक्त

                          Photo :- विशाल देशभक्त

अलीगढ़ / आज संपूर्ण विश्व मे कोरोना जैसी महामारी के लक्षण छुपाने का आरोपी चीन अब भारत चीन सीमा पर भी मक्कारी में जुटा है। संपूर्ण विश्व का ध्यान कोरोना की ओर से हटाने के लिए कल रात चीन के सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में प्रवेश कर भारतीय जवानों की हत्या करना यह एक कायरता पूर्ण कार्य है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है साथ ही भारतीय वीर सैनिकों द्वारा चीन को उचित जवाब मिलना भारत के सैनिकों के लिए शौर्य का विषय है। चीन की नापाक हरकतों का भारतीय सेना पुरजोर विरोध कर उसको जवाब देने में सक्षम है इसको जानते हुए भी चीन का भारतीय सैनिकों पर हमला कर हत्या कर देना देश के लिए गंभीर विषय है। मैं विशाल देशभक्त सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार से यह मांग करता हूं कि चीन के इस मक्कारी का जबाब भारत इतनी ताकत से दे देश के भविष्य में चीन ही नहीं अपितु भारत देश की सीमा से लगा हर देश भारत की ओर गलत कदम उठाने से पहले सौ बार सोचे।

Post a Comment

0 Comments