Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है : सीएम

 

सीएम योगी ने ईद की दी बधाई, साथ ही की यह अपील
लखनऊ / सीएम योगी ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ईद-उल-फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments