Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकार के निधन पर जताया शोक, सरकार से की 50 लाख रुपयों का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग l

                      Photo :- आपात कालीन शोक सभा

अलीगढ़ / आगरा के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की कोरोना संक्रमण से हुई दुःखद मृत्यु पर स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त कर उनके परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। आपात कालीन शोक सभा में दिवंगत पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की आत्म शांति की प्रार्थना के साथ दो मिनट का मौन रखा गया। सभी पत्रकारों ने एक सुर में मृतक पत्रकार के परिजनों को, शासन से अनुमन्य कोरोना योद्धाओं की दुःखद मृत्यु पर 50 लाख रुपयों का मुआवजा देने और सरकारी नौकरी देनें की मांग की।जिसके संबंध में शीघ्र ही एक ज्ञापन केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।साथ ही तय हुआ कि अलीगढ़ के सभी सक्रिय पत्रकारों का सामूहिक सहयोग से बीमा कराने के साथ एक पत्रकार आपदा राहत फण्ड भी बनाया जाएगा। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकारों में आरपी शर्मा,रतन वार्ष्णेय,पंकज धीरज,देवेंद्र वार्ष्णेय,सुंदर सिंह, प्रकाश सिंह,उदयवीर सिंह पाल,वसीम सलमानी आदि के साथ डीएम वार रूम प्रभारी मनोज राजपूत उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments