Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

हेलो, बाबा फरीद मैं शिवपाल यादव बोल रहा हूं अलीगढ़ के लोग कैसे हैं सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लोगों की मदद करें l

                           Photo :-  शिवपाल सिंह यादव 

अलीगढ़ / समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी ने फोन किया एवं अलीगढ़ की जनता के बारे में जानकारी की उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता लोगों की मदद करें अगर किसी को भी कोई परेशानी आती है
                                Photo :- बाबा फरीद

तो प्रशासन से मिलकर उसकी हर समस्या को हल कराया जाए उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा दिए गए हुए नियमों एवं कार्यों का पालन करें एवं उनका सहयोग करें ताकि इस महामारी जल्दी मुक्ति मिल सके एवं पहले जैसा  हमारा देश एवं प्रदेश खुशाल बन सके उन्होंने कहा कि आज दुनिया एवं भारत और प्रदेश संकट की घड़ी से गुजर रहा है उसमें सभी देशवासियों एवं प्रदेश वासियों को मिलकर कोरो ना वायरस से मिलकर लड़ना है एवं सभी देशवासियों को सुरक्षित रहना है एवं लोक डाउन का पालन करें अपने घरों में रहे और एक दूसरे की मदद करें यह कार्य एक आदर्श नागरिक की पहचान है इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने उन्हें अलीगढ़ की सभी समस्याओं एवं यहां के सभी नागरिकों के बारे में जानकारी दी और कहा कि संकट की घड़ी में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे की मदद कर रहे हैं एवं शासन एवं प्रशासन द्वारा मिलकर लोगों की मदद कराई जा रही है एवं सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है इस अवसर पर बाबा फरीद आजाद ने भी सभी देश प्रदेश एवं अलीगढ़ वासियों से अपील की केवल एक दूसरे की मदद करें अपने घरों में सुरक्षित रहें और सरकार एवं प्रशासन द्वारा नियमों का पालन करें तभी हम इस जंग को जीतेंगे और निश्चय  ही इसमें सफलता प्राप्त करेंगे और जल्दी हमारा देश एवं प्रदेश और अलीगढ़ कि विश्व में एक नई पहचान बनेगी आइए चलें इस जंग में जीतने के लिए एक दूसरे की मदद करें l

Post a Comment

0 Comments