Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने तारिक के निधन पर दी श्रद्धांजलि।




अलीगढ़ / दिनांक 23 फरवरी 2020 को बावरी मंडी ऊपर कोट क्षेत्र में हुई हिंसात्मक घटनाओं में गोली लगने से बुरी तरह घायल मोहम्मद तारिक पुत्र श्री मुनब्बर खान की जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अलीगढ़ में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत पर जिला प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अलीगढ़ द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मो०तारिक की मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रक्षपाल सिंह ने कहा कि 28 वर्षीय नौजवान बेटे स्व० तारिक की मौत से पूरी तरह टूटे हुए उनके पिता श्री मुनब्बर खान ने इस महान दुःख की घड़ी में भी समाज में सौहार्द सद्भाव बनाए रखने हेतु की गई अपील की सराहना की ।
 पार्टी के जिलाध्यक्ष डा एम पी सिंह ने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं  ऐसी घटनाओं से समाज में वैमनस्यता फैलती है  भारतीय लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है । महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि लोगों को ऐसी दुखद घटनाओं को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए हुए अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता है। दुःख की इस घड़ी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ है। पार्टी ने शोक सभा में प्रस्ताव पारित कर पीड़ित परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रुपए दिए जाने की शासन से मांग की।शोक व्यक्त करने वालों में डा रक्षपाल सिंह, डा एम पी सिंह, बाबा फरीद आजाद, प्रमोद यादव के अलावा सुरेश चंद्र, सुनील सविता, मजहरूद्दीन, विनोद, शैलेन्द्र, कमालुद्दीन, बबलू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments