बिना दहेज शादी समाज में अद्वितीय कदम -महेश संघर्षी


कासगंज / शहर के एस.एस.ग्रीन गार्डन में बिना दहेज शादी में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, हरी सिंह यादव पेशकार सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने पुत्र अजय के पिताजी बृजराजसिंह यादव फिरोजाबाद व पुत्री रागिनी के पिताजी राजवीर सिंह राजू सीनियर मैनेजर ग्रामीण बैंक आंफ आर्यावर्त बाजीदपुर निवासी नदरई गेट कासगंज का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया ।
       भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि बिना दहेज शादी करना आज के समय में एक प्रेरणाप्रद संदेश व एक अनौखी मिशाल है, यदि इसी प्रकार सम्पूर्ण समाज इस कदम का अनुसरण करें तो समाज से दहेज जैसी बुराई समाप्त हो जायेगी। भाईचारा सेवा समिति इस अद्वितीय कदम की भूरि भूरि प्रशंसा करती है।
    हरी सिंह यादव पेशकार ने कहा कि पुत्री के पिताजी राजवीर सिंह राजू ने दरवाजे पर ब्यवहार में आने वाले पैसों को भी किसी के नहीं लेना अपने में अद्वितीय कार्य किया है ऐसे लोगों का समाज के लोग दिल खोलकर सम्मान करें।
     कार्यक्रम में विख्यात गीतकार डां.अजय अटल ने अपने गीत से समा बांध दिया,सफल संचालन श्रीकृष्ण शर्मा चंचल ने किया।
       समारोह में जुगेंद्र सिंह यादव,शरद कुमार माहेश्वरी, संजीव कुमार, सत्यवीर सिंह, सुरेन्द्र बघेल, सौरभ यादव प्रधान,ह्रदेश कुमार, राजेश गुप्ता, मीरा देवी, साधना सिंह आदि।

Post a Comment

0 Comments