Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में एक जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, महिला अस्पताल के सीएमएस ने किया शुभारंभ।







                   (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली)

अलीगढ़ / डीएम अलीगढ़ चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में एक जन जागरूकता रैली जिला महिला चिकित्सालय से निकाली गई। रैली का शुभारंभ डॉ जेपी शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय द्वारा किया गया।
रैली में आशा,एएनएम,एनजीओ द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लड़कियों को भविष्य के लिए सशक्त करना है,बेटी है हमारा धन क्यों ना उसको स्वीकार करे जन जैसे नारे नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ राहुल द्वारा लगवाए गए। राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा लड़कियों को लड़कों के समान शिक्षा,व्यवहार,सम्मान देने की अपील की गई ।रैली को जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ रामकिशन,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  खान चदएवं डॉ वीके सिंह द्वारा भी संबोधित किया गया।इस मौके पर  रैली में जितेंद्र वार्ष्णेय ,राजेश गुप्ता, मदन डा आयडिया, डॉ यासमीन, अतिया ,डा शोभा, हरि सिंह यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।

     

Post a Comment

0 Comments