अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जल्द भव्य व ऐतिहासिक मण्डल स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा: महेश यादव संघर्षी


पटियाली। ग्राम लधौली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान समारोह प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व अनुज यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ। समारोह में संगठन का विस्तार , मनोनयन पत्र व फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
  मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अति शीघ्र मण्डल स्तरीय भव्य ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव पूर्व मंत्री उ.प्र. व प्रदेश महासचिव संगठन अशोक यादव सहित मण्डल के सजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा यादव समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
      समारोह को सम्बोधित करते हुए भानुप्रताप सिंह यादव जिलाध्यक्ष कासगंज ने कहा कि अगर समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो समाज के लोगों को अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी होगी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार,सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान देना चाहिए जिससे बच्चे परिवार,समाज व राष्ट्र में शांति सदभाव, भाईचारा जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दे सकें।
   विशिष्ट अतिथि हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव समाज में कुरीतियां है उन्हें त्यागने के लिए जनपद में जगह जगह गांव स्तर तक जागरुकता अभियान अतिशीघ्र शुरु किया जायेगा।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हाकिम सिंह यादव प्रधान को मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी विशिष्ट अतिथि हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव की मौजूदगी में कासगंज के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंहयादव ने माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र सौंपा ।
    समारोह में कालीचरण यादव पूर्व प्रधान,रजनीश यादव,रनसिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, रिंकू यादव, राजीव यादव, अरुण यादव, देवेन्द्र दीपू, सतीश यादव,राजेश यादव, रणजीत सिंह यादव, शौर्य यादव आदि लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments