अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जल्द भव्य व ऐतिहासिक मण्डल स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा: महेश यादव संघर्षी l


अलीगढ़ / अकराबाद / कस्बा के एस.एस.पब्लिक स्कूल, निकट बड़ा टाबर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान समारोह प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व विनय यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ। समारोह में संगठन का विस्तार , मनोनयन पत्र व फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
        मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अति शीघ्र मण्डल स्तरीय भव्य ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव पूर्व मंत्री उ.प्र. व प्रदेश महासचिव संगठन अशोक यादव सहित मण्डल के सजातीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा यादव समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
      समारोह को सम्बोधित करते हुए विनय यादव जिलाध्यक्ष अलीगढ़ ने कहा कि अगर समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो समाज के लोगों को अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी होगी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार,सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान देना चाहिए जिससे बच्चे परिवार,समाज व राष्ट्र में शांति सदभाव, भाईचारा जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दे सकें।
   विशिष्ट अतिथि हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव समाज में कुरीतियां है उन्हें त्यागने के लिए जनपद में जगह जगह गांव स्तर तक जागरुकता अभियान अतिशीघ्र शुरु किया जायेगा।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए .......... विवेकानंद यादव को मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी विशिष्ट अतिथि हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव की मौजूदगी में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव ने माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र सौंपा व स्वागत किया
   इस अवसर पर विजेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष नरसिंह यादव मंडल महासचिव वीरेश यादव मंडल सचिव अनूप यादव जिला महासचिव रवि यादव जिला महासचिव भंवरपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष युवा रुपेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष छात्र सभा लोकेश यादव तहसील अध्यक्ष कोल,बन्टी यादव युवा ब्लांक महासचिव अकराबाद,आलोक यादव युवा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह यादव युवा जिला सचिव कैलाश यादव युवा जिला उपाध्यक्ष रुपेश यादव युवा जिला सचिव निखिल यादव ब्लॉक अध्यक्ष कपिल यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा आकाश यादव युवा जिला सचिव शैलेंद्र सिंह यादव जिला सचिव प्रदीप यादव युवा जिला सचिव योगेश यादव तहसील उपाध्यक्ष रघुवंश यादव तहसील महासचिव राजकुमार यादव युवा जिला उपाध्यक्षआदि लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments