Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में सक्रिय व शिक्षितों को मौका दिया जाएगा: महेश यादव संघर्षी l


हाथरस /  शहर के श्याम इण्डस्ट्रीज निकट यादव गन हाऊस मधु गढ़ी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान समारोह प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामशरण यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ। समारोह में संगठन का विस्तार , मनोनयन पत्र व फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
        मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की सक्रियता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठन के विस्तार में शिक्षित सक्रिय एवं संघर्षशील युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । मंडल, जिला ,तहसील ,ब्लाक, नगर ,व गांव-गांव तक यादव महासभा के संगठन को खड़ा करने का कार्य अलीगढ़ मंडल के प्रत्येक जनपद कासगंज, हाथरस, अलीगढ़ व एटा में शुरु कर दिया गया है।
      समारोह को सम्बोधित करते हुए संजय यादव जिलाध्यक्ष हाथरस ने कहा कि अगर समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो समाज के लोगों को अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी होगी बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार,सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान देना चाहिए जिससे बच्चे परिवार,समाज व राष्ट्र में शांति सदभाव, भाईचारा जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा दे सकें।
   विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव व कासगंज जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह यादव ने संयुक्त रुप से सम्बोधित करते हुए कहा कि यादव समाज में कुरीतियां है उन्हें त्यागने के लिए जनपद में जगह जगह गांव स्तर तक जागरुकता अभियान अतिशीघ्र शुरु किया जायेगा।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामशरण आलोक यादव, जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश केसरी रामेश्वर पहलवान, सर्वेश यादव सीटू,जिला कोषाध्यक्ष राकेश यादव , प्रमुख जिला महासचिव अजय यादव ब्यथित, मनोज यादव प्रधान,बन्टी पहलवान,शीलेस यादव,सि.राऊ ब्लांक अध्यक्ष सोनू यादव प्रधान, नगर अध्यक्ष सि.राऊ शैलू यादव को मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हरपाल सिंह यादव व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी विशिष्ट अतिथि अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विनय यादव व हाथरस जिला उपाध्यक्ष रोहिताश यादव की मौजूदगी में हाथरस जिलाध्यक्ष संजय यादव ने माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र सौंपा व स्वागत किया  इस अवसर पर   आदि लोग मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments