भाजपा की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर अलीगढ़ जिले का अध्यक्ष रहकर जनता की सेवा में दिनरात लगा रहा l

दर्जा राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने किया मण्डल अध्यक्ष व पत्रकारों को सम्मानित

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ठा. रघुराज सिंह ने अपने विवाह की 33वीं बर्षगाॅठ के उपलक्ष्म सभी नवयुक्त मण्डल अध्यक्षों एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजत किया गया जिसमें सभी आठ मण्डल अध्यक्ष और दर्जनों पत्रकारों का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ठा. रघुराज सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुका हूँ और भाजपा की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर अलीगढ़ जिले का अध्यक्ष रहकर जनता की सेवा में दिनरात लगा रहा l
जिसके लिए मैंने अपनी 10 बीघा जमीन भी दांव पर लगा दी। जिसके चलते सात विधायकों के होने के बावजूद दर्जा प्राप्त प्राप्त मंत्री के पद पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग दिया गया। आज भी मैं अलीगढ़ आवास के दौरान प्रातः से मध्य रात्रि तक जनता की सेवा में रहता हूं
और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी से आशा करता हूं कि वह भी समाज की सेवा करने में कोई कसर न छोड़ें।
इस अवसर पर रमेश पांडेय, अरुण फौजी, दिनेश चैधरी, नरेश चैहान, जयदीप गौड़, प्रवीन राना, जसवीर सिंह, जंगजीत फौजी, नीरज शर्मा, रणजीत सिंह, दिनेश ठाकुर, रवेंद्र शर्मा, केहरी सिंह, कपिल चैधरी, संजय शर्मा, ठा. शैलेन्द्र जादौन, शंकर सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह, महेश शर्मा, शुभम गोयल, जय शर्मा, विजेंद्र कुशवाह, ठा. शीलेन्द्र कुमार, प्रभात वाष्र्णेय, चेतन सैन, योगेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र बाल्यान, डी.पी. सिंह, मुकेश सूर्यवंशी, कुशलपाल सिंह, शैलेन्द्र राना, पत्रकार पवन कुमार वाष्र्णेय, देवेंद्र पाल सिंह, मुकेश सिंह जाकिर भारती आदि को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments