Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जी टीवी पर प्रतिभा दिखायेंगी हिमाद्री धीरज, मॉडल प्रगति चौहान व गायक फ़ैज़ मोहसिन भी दिखायेंगे हुनर l


अलीगढ़ / ऑलिवुड के कलाकारों की चमक अब बॉलीवुड में धीरे धीरे बिखरती जा रही है। ज़ी टीवी ईटीसी बॉलीवुड में शीघ्र प्रसारित होनें बाले " इंडियाज टैलेंट फाइट " रियल्टी टैलेंट शो प्रोग्राम में अलीगढ़ की सिने टीवी बाल कलाकार हिमाद्री धीरज एक बार फिर चैनल पर प्रसारित हो, अलीगढ़ का नाम रोशन करते नज़र आयेंगी।
इस प्रतिभा के साथ ही अलीगढ़ की ही प्रतिमावान बेटी व मॉडल प्रगति चौहान व बाल गायक फ़ैज़ मोहसिन भी चैनल पर अपने हुनर का जलवा विखेरते नज़र आएंगे।
यह अलीगढ़ के लिए पहला मौका है जब एक साथ तीन प्रतिभाएं एक बड़े चैनल पर, अलग-अलग प्रतिभा का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।अलीगढ़ कल्चरल क्लब के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल व अध्यक्ष जॉनी फॉस्टर ने इस उपलब्धि पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments