Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

पत्रकारों ने डीएम को दिया ज्ञापन, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए




अलीगढ़। अलीगढ़ रीजन इलैक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को दिया। ज्ञापन में मांग की गई सहारनपुर में दो पत्रकार भाईयों की हुई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मृतक के परिवारीजनों को सहायताराशि के रूप में 25-25 लाख रूपये का मुआवजा तथा आवास एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाये आदि सहित आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार काके, शान मोहम्मद, बंगाली बाबू अभिषेक माथुर, सुंदर सिंह, जितेंद्र शर्मा, अरुण कुमार, वसीम अहमद, निशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments