Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

भाजपा नेताओं और प्रशासन ने मिलीभगत से षड्यंत्र करके क्षेत्रीय जन नेता सेकेट्ररी सिंह यादव को जेल भेजने का काम किया है

                             Photo :- प्रैस वार्ता

हाथरस (जिला सम्वाददाता) जिले के कुछ भाजपा नेताओं और प्रशासन ने मिलीभगत से षड्यंत्र करके क्षेत्रीय जन नेता सेकेट्ररी सिंह यादव को जेल भेजने का काम किया है जो भी कार्यकर्ता समाज की आवाज उठाता है आज उसी का दमन किया जाने लगा है उक्त बातें एक प्रेस वार्ता के दौरान कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं श्री राघव ने कहा कि जनता की आवाज उठाने का दायित्व जिन पर है वह लोग आज प्रशासन की चापलूसी करने में लगे हैं अपना कर्तव्य समझते हैं जनहित के मुद्दों को लेकर किसी नेता द्वारा बात ना किया जाना भाजपा के  कुशासन के दावों की पहल पर कमजोर कर रहा है अयोग्य और अवसरवादी लोग सत्ता सुख और दलाली करने भाजपा में आ गए हैं जिन्हें कोई भी स्वच्छ छवि का कार्यकर्ता पसंद नहीं करता है श्री सेक्रेटरी सिंह यादव लंबे समय से भाजपा में जुड़े हुए हैं और हजारों की संख्या में सदस्य बनाने का गौरव प्राप्त है जिनके साथ इस प्रकार का व्यवहार कर जेल भेजा जाना घोर आपत्तिजनक है उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अस्वीकार करने वाला भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान उनकी अयोग्यता और किसी के हाथों में खेलने का परिचायक है श्री राघव ने बताया उन्होंने आज जिला कारागार अलीगढ़ जाकर श्री यादव से मुलाकात की तथा मुलाकात के दौरान श्री यादव ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की आत्मदाह की धमकी नहीं दी गई थी उनके द्वारा कुछ अधिकारियों की जांच करने की मांग की जा रही थी जिस से कुपित होकर जेल भेज दिया है भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के विषय को गंभीरता को समझना चाहिए अन्यथा जनाक्रोश को भड़कने
 से नहीं रोका जा सकता है इस अवसर पर जगदीश प्रसाद उमेश चंद्र अरविंद कुमार विनोद कुमार समरजीत अनार सिंह बिजेंद्र सिंह उदयवीर सिंह राजकुमार सिंह अशोक कुमार श्री कृष्ण राजवीर सिंह सतपाल सिंह दीपेंद्र सिंह अवधेश कुमार पुष्पेंद्र सिंह प्रेम कांत अभिषेक जी राम गिरीश यादव महेश महेश चंद्र योगेंद्र पाल सिंह आलोक कुमार सचिन अमन कुमार राकेश शर्मा राजेश उपाध्याय विनोद कुमार सचिन शुक्ला पंडित राकेश राकेश धर त्रिपाठी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments