Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डीएम एक बार फिर बने बेसहारा के सहारा, विधवा वृद्ध महिला को अंत्योदय राशन कार्ड व काशीराम आवास का किया आवंटन।





अलीगढ़ /डीएम  चन्द्र भूषण सिंह कलक्ट्रेट में प्रायः आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। इसी क्रम में आज जनसुनवाई के समय प्रार्थिया माया देवी पत्नी इंद्र कुमार निवासी पुरानी पुलिस चौकी नई बस्ती अलीगढ़ ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि मैं एक गरीब वृद्ध एवं विधवा महिला हूं। मेरा एक मात्र पुत्र रमेश था जिसका 23 जुलाई 2019 को निधन हो गया है, अब मैं बिल्कुल बेसहारा हूं तथा रहने को मकान खाने को अनाज नहीं है। डीएम श्री चंद्र भूषण सिंह ने माया देवी की बात सुनकर रहने को तत्काल आवास आवंटित कर प्रमाण पत्र दिया। और डीएसओ को अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के तत्काल निर्देश दिए इस मौके पर ईडीएम  मनोज राजपूत,मानव उपकार संस्था से विष्णु कुमार बंटी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments